दिलीप सोनी को युवा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

ज्ञानदेव साहू मगरलोड

मगरलोड़। नगर पंचायत भैसमुंडी मगरलोड़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे दिलीप सोनी पर प्रदेश युवा कांग्रेस ने एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी दी है। प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी संतोष कोलकुंडा, सह प्रभारी एकता ठाकुर की सहमति एवम प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव और धमतरी जिला प्रभारी आशीष द्विवेदी, सहप्रभारी पवन तिवारी और आकाश दीक्षित एवं कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष कृष्णा मरकाम जी के सहमति से दिलीप सोनी को मगरलोड ब्लाक युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी है।

दिलीप सोनी के अध्यक्ष बनने पर अंचल के कांग्रेसियों में खुशी की लहर है। दिलीप सोनी पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता है। साथ ही क्षेत्र के लोगों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने में हमेशा तत्पर रहते हैं। यही वजह है कि पार्टी ने उन्हें एक बार फिर युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी दी है। दिलीप सोनी ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा।

सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मगरलोड में पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। दिलीप सोनी को युवा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष बनने पर विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र धनंजय, बाल गोविंद साहू, बिसहत साहू, भूपेश सिन्हा, हिरवानी ठाकुर, जगमोहन साहू, भेदराम कोसले, गणेश्वर साहू, गणेश साहू, पारसमणी साहू, गोवर्धन साहू, सोमनाथ सिन्हा, हरीश साहू, राजा गंजीर सहित युवा कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी हैं।