गढ़िया पहाड़ के रास्ते पर 3 दिनों से मुहिम चलाकर पहाड़ की सीढ़ियों में लगी लाइट को शुरू कराया गया है।

सूरज मंडावी ब्यूरो सत्य खबर

उत्तर बस्तर कांकेर :- गदिया पहाड़ धार्मिक आस्था का केंद्र माना जाता है। गढ़िया पहाड़ कांकेर वासियों सहित बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आशा का केन्द्र माना जाता रहा है। गढ़िया पहाड़ के नीचे का वार्ड देवभूमि के नाम से जाना जाता है।इस वार्ड में हिंदुओ के अनेक देवी देवताओं का वास है।

आने वाले होली महाशिवरात्रि जैसे पर्व को लेकर बीते 3 दिनों से नपाअध्यक्ष श्रीमती सरोज जितेंद्र सिंह ठाकुर नगरपालिका अधिकारी दिनेश यादव वार्ड पार्षद आनंद चौरसिया सहित वार्डवासियों की मदद से गढ़िया पहाड़ के रास्ते पर 3 दिनों से मुहिम चलाकर पहाड़ की सीढ़ियों में लगी लाइट को शुरू कराया गया है।

इसके अलावा पहाड़ के प्रवेश द्वार पर आने वाले पर्यटकों श्रद्धालुओ के लिए ठंडे पेयजल के लिए टंकी बनाई गई है।
लेकिन इन तमाम विकास पर सबसे बड़ा रोड़ा गढ़िया पहाड़ में जाने वाले पर्यटकों श्रद्धालुओ से पर्यटन स्थल के नाम पर 10 रूपए की वसूली किया जा रहा है इसी तरह पहाड़ पर 100 साल पुरानी भगवान शिव का मंदिर होने के साथ ही पर्यटन स्थल बनने के बावजूद किसी भी तरह के दुकानों का
संचालन करने नही दिया जा रहा है

साथ ही बिना सुविधा दिए ही प्रति व्यक्ति 10 रूपए पर्यटन शुल्क वसूला जा रहा है जिससे आए दिन बाद विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। बीते 3 दिनों से लगातार
सफाई अभियान सहित बंद पड़ी बिजली आपूर्ति को बहाल किया जा रहा है।

इस प्रकार खुलेआम 10 रूपए की वसूली किए जाने से नाराज़ राजापारा पार्षद आनंद चौरसिया ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री प्रभारी मंत्री संसदीय सचिव छत्तीसगढ शासन से करने पर्यटक श्रद्धालुओ से वसूली रोकने तथा गरीब परिवार को गढ़िया पहाड़ में दुकानों का संचालन किए जाने की बात कही गई है।

इसे भी पढ़े :  जमुनाही में श्रम विभाग के द्वारा श्रमिकों का किया गया पंजीयन

◆ 3 दिनों से पार्षद व उनकी टीम का रहा सरहनीय योगदाम

बीते 3 दिनों से राजापारा वार्ड में नगर पालिका अध्यक्ष सरोज जीतेंद्र सिंह ठाकुर व नगरपालिका के सीएमओ दिनेश यादव राजापारा पार्षद आनंद चौरसिया के नेतृत्व में वार्ड वासियों व नगर परिषद कर्मचारियों के साथ मिलकर गढ़िया पहाड़ की स्ट्रीट लाईट की रिपेयरिंग कर नई लाईट लगाया गया वार्ड वासियों ने सीड़ियों की और आसपास साफ सफाई कर एवं पानी पीने की उत्तम व्यवस्था भी किया गया आने वाला महाशिवरात्रि के पर्व पर सभी को श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल पाएगा इस पुनीत कार्य में वार्ड वासी संजय यादव रुपेश यादव आयुष यादव अभय यादव विलास यादव हरसू यादव सुशांत यादव हेमंत चौहान राकेश देहारी अकाश चौरसिया विकास चौरसिया प्रवेश चौहान बबलू शर्मा इसके अलावा नगर पालिका कर्मचारी कृष्णा यादव ईश्वर पटेल राजेश्वर मंडावी की भूमिका अहम रही है।