कलेक्टर ने 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर पोलियो अभियान का किया शुभारंभ।

सूरजपुर कौशलेन्द्र यादव


◆ जिले में 1लाख 27 हजार 1 सौ 95 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी

सूरजपुर :कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने शासकीय प्राथमिक शाला नवापारा में बनाए गए पोलियो बूथ पहुंचकर 0 से 05 वर्ष के बच्चों को दो बूंद पल्स पोलियो खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अपने दोनों पुत्रियों आद्य सिंह, अक्षरा सिंह को भी पल्स पोलियो खुराक पिलाया। जिला अस्पताल में सीएमएचओ डॉ आर एस सिंह एवं टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ अजय मरकाम ने भी बच्चों को पल्स पोलियो का खुराक पिलाया।जिले में 1लाख 27 हजार 1 सौ 95 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। पार्षद गणों द्वारा भी पल्स पोलियो खुराक बच्चों को पिलाया गया।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का आयोजन जिले में आज से किया जा रहा है। पल्स पोलियो अभियान में आज से बूथ पर व 28 एवं 01 मार्च को घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। जिले में पल्स पोलियो अभियान हेतु लगभग एक लाख सताईस हजार एक सौ पंचानबे 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी जिसके लिए 725 पोलियो बूथ पर 900 टीम तथा 2325 कर्मचारी निर्धारित स्थान पोलियो बूथ, रेलवे स्टेशन, हाट बजार, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलायेंगे। जिला मुख्यालय से पल्स पोलियो अभियान की सतत् निगरानी हेतु प्रत्येक विकास खण्डों हेतु मॉनिटरिंग टीम का गठन किया गया है। टीम के द्वारा आज से बूथ लेबल पर भ्रमण तथा 28 फरवरी एवं 01 मार्च को घर-घर भ्रमण कर अभियान की सतत् निगरानी की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस सिंह तथा डॉ. अजय मरकाम जिला टीकाकरण अधिकारी की देख-रेख में जिले की टीम पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु भ्रमण करेगी।

इसे भी पढ़े :  जनपद पंचायत सभाकक्ष में विधायक नाग ने की अधिकारियो संग की विकास कार्यों की समीक्षा

इस दौरान सीएमएचओ डॉ आर एस सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अजय मरकाम, प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री शुभम श्रीवास्तव, त्रिलोकी सिंह, राम सिंह, संतोष सोनी, वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर सत्येंद्र खुटे, सीके महेश्वरी सहित स्वास्थ्य अमला मौजूद थे।