Big breaking :- रूस-यूक्रेन हमले में एक भारतीय छात्र की मौत

नई दिल्ली :- रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच एक बड़ी खबर आई है। लगातार हमले के छठवें दिन आज एक भारतीय छात्र की मौत होने की खबर आ रही है। भारत सरकार ने आज ही एक नई एडवाइजरी जारी की थी कि किसी भी हालत में आज कीव छोड़ दे

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने आज भारतीय नागरिकों और छात्रों को हर हाल में कीव छोडऩे की बात कहीं। दूतावास ने यह भी कहा कि आज यूक्रेन में बहुत बड़े हमले की आशंका है। इसे देखते हुए भारत सरकार और दूतावास लगातार छात्रों के संपर्क है। वहीं रूस की तरफ से आज लगातार एयर स्ट्राइक किया जा रहा है

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रूस ने हमले तेज कर दिए है। जिससे भारतीय छात्रों को वहां से निकलने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही दोपहर बाद रूसी हमले में एक भारतीय छात्र के मारे जाने की खबर आई

इसे भी पढ़े :  धनवंतरी बायोसाइंस के मीटिंग में सैकड़ों लोग हुए शामिल।