Gariyaband News:-TL की बैठक में कलेक्टर का साफ़ निर्देश गांवों में पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं का हो बेहतर प्रबंध ,,,,

कुंजबिहारी ध्रुव ब्यूरो चीफ गरियाबंद

Gariyaband NewsDesk:-कलेक्टर नम्रता गांधी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार गहन समीक्षा की।

उन्होंने आवेदनों का निराकरण समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए गांवों में पेयजल की व्यवस्था और लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पर विशेष ध्यान देने अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि विगत वर्ष की पेयजल समस्या वाले गांवों को चिन्हांकित कर पानी परिवहन व्यवस्था हेतु अभी से कार्ययोजना बना ली जाये। सभी एस.डी.एम एवं जनपद सीईओ संबंधित क्षेत्र के पंचायतवार सरपंच एवं सचिव से गांव में पेयजल की उपलब्धता के संबंध में प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेवें।

02 से 03 ग्राम पंचायतों के लिए स्थानीय स्तर से हैंडपंप मैकेनिक चिन्हांकित कर इन्हें पी.एच.ई विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाई जाये। प्रशिक्षित हैण्डपंप मैकेनिकों की सूची पी.एच.ई विभाग से प्राप्त कर उनका मोबालई नम्बर ग्राम पंचायत में सुस्पष्ट लिखाई जाये, ताकि लोग गावों में हैंडपंप खराब होने पर मैकेनिक को सूचित कर सके।

कलेक्टर ने कहा कि ग्रीष्मऋतु में जिले के किसी भी गाँव में पेयजल की समस्या नहीं होने पाये। इसी प्रकार ग्रीष्म ऋतु में मौसमी बिमारियों की उपचार हेतु जिले के सभी विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर ने सी.एम.एच.ओ को स्वास्थ्य केन्द्रों के अमले को मुश्तैद रखने के निर्देश दिये।

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अवगत कराया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ फसलों हेतु तैयारी अभी से किया जाना है। डी.डी.ए को माहवार वर्मी कम्पोस्ट की उठाव के लिए विकासखंडवार,सहकारी समितियोंवार और ग्रामवार लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिये। सहकारी समितियों में लक्ष्य के अनुरूप वर्मी कम्पोस्ट का भण्डारण सुनिश्चित किया जाये। वर्मी कम्पोस्ट का उठाव कृषि, उद्यानिकी, रेशम व वन विभागों द्वारा किया जाना है। उन्होंने कहा कि जिले के टॉप 05 प्रतिशत किसान जिन्होंने अधिक धान की बिक्री किया है,ऐसे किसानों को फसल परिवर्तन हेतु प्रोत्साहित किया जाये।

इसे भी पढ़े :  गरियाबंद पुलिस विभाग की नई पहल नव वर्ष मिलन समारोह आयोजित कर जिले भर के पत्रकारों से हुए रूबरू

इस हेतु किसान संगोष्ठी आयोजित कर किसानों से प्राप्त सहमति पत्र के आधार पर आवश्यकता के अनुरूप किसानों के लिए बीज की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर ने सभी एस.डी.एम और जनपद सीईओ को क्षेत्र के ऑगनबाड़ी केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र और ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने महिला स्वसहायता समूहों के उत्पादों की खरीदी को प्राथमिकता देने शासकीय कार्यलयीन उपयोग में लाई जाने वाली सामाग्रियों की खरीदी बिहान बाजार से करने के निर्देश दिये। इस हेतु सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को आवश्यक कार्यलयीन उपयोग की सामाग्रियों हेतु संबंधित जनपद सीईओ को डिमांड प्रस्तुत करने कहा है।

मनरेगा की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने योजनांतर्गत पंचायतवार गावों में स्वीकृत कार्यो को प्रारंभ कराने तथा मनरेगा कार्यो में मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने गोधन न्याय योजनांतर्गत सक्रिय 133 गौठानो में गोबर खरीदी तथा गौठानों में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट के उठाव हेतु सी.सी.बी के नोडल अधिकारी को क्यू.आर कोड जनरेट करने के निर्देश दिये। लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी एस.डी.एम और तहसीलदार को प्रकरण निराकरण की नियमित रिपोर्ट कलेक्टर को प्रस्तुत करने कहा।

इसी प्रकार राजस्व वसूली बढ़ाने तथा लोकसेवा केन्द्र जाति प्रमाण पत्र व एफ.आर.ए के लंबित प्रकरण आगामी टी.एल बैठक के पूर्व निराकृत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कमार-भुंजिया जनजाति वर्ग के नामांतरण प्रकरण के संबंध में सभी एस.डी.एम व तहसीलदार को उक्त वर्ग के समाज प्रमुखों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं संबंधी जानकारी प्राप्त कर लेंवे। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के आयुष्मान कार्ड, कोविड वैक्सीनेशन, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक व दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रकरणों में प्रगति लाने तथा आगामी 15 मार्च को कोविड-19 वैक्सीनेशन द्वितीय डोज हेतु महाअभियान चलाकर लक्ष्य पूर्ण करने सी.एम.एच.ओ को निर्देशित किये।

इसे भी पढ़े :  Big NewsChhattisgarh:- दुर्ग के पूर्व RTO अधिकारी समेत 7 के खिलाफ 10 साल बाद केस दर्ज ,,, जाने क्या है मामला

कलेक्टर ने डी.डी.ए को प्रति सप्ताह तीन से चार सौ किसानों का लक्ष्य निर्धारित कर क्रेडिट कार्ड के कार्य पूर्ण कराने तथा प्रधानमंत्री सम्मान निधि हेतु लंबित किसानों का पंजीयन कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी एस.डी.एम को श्रम विभाग के भगनी प्रस्तुति योजना अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित करने संबंधित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों की सूची श्रम विभाग को उपलब्ध कराने कहा है। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ रोक्तिमा यादव,उप निर्देशक उदंती वरून जैन, ए.डी.एम जे.आर चौरसिया,
संयुक्त कलेक्टर ऋषा ठाकुर सहित समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित थे