ट्रक और ट्रेक्टर में भिड़ंत,हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत,जोबा गॉव के पास घटी घटना

गरियाबंद रविकांत तिवारी संभाग ब्यूरो चीफ

गरियाबंद : नेशनल हाइवे 130 C पर आज फिर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। ट्रक और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत हुई है। हादसे के बाद यात्रियों से भरा ट्रैक्टर पलट गया है। 20 से अधिक लोग घायल है। जिसमे महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। हादसे में 4 की मौत की खबर भी सामने आ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा जिला मुख्यालय से 08 किमी दूर जोबा गांव के पास हुआ है। ट्रक और ट्रैक्टर में आमने सामने की टक्कर हुई है। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिससे ट्रैक्टर ट्राली में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए है। 07 लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल लाने में जुट गई है। फिलहाल घायलों को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सभी घायल मजरकट्टा गांव के एक ही परिवार के है। जो छट्टी कार्यक्रम से वापिस लौट रहे थे।

इसे भी पढ़े :  प्रेरणादायक :- रक्तवीर हैं गरियाबंद पुलिस का यह जवान ,,, 30 बार रक्तदान कर जरूरतमंदों को दिया जीवनदान ,,, जाने इस पर्यावरण संरक्षक जवान के बारे में सत्य खबर पर ……