बीएसएफ द्वारा आयोजित 13 वाँ आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम का प्रथम जत्था इंदौर मध्यप्रदेश के लिए रवाना

सूरज मंडावी ब्यूरो चीफ सत्य खबर कांकेर:-


पखांजुर :13 वाँ आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 23 दिसम्बर 2021 को शाम 0815 बजे जिला काकेर, छत्तीसगढ़ के अति दुर्गम एवम् पिछड़े नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से युवक एवम् युवतियों के प्रथम जत्थे को रेल्वे स्टेशन रायपुर से इंदौर (मध्यप्रदेश) के लिए रवाना किया गया। जिसमें 22 लड़कियाँ एवं 23 लड़के सहित बीएसएफ के 02 महिला एवं 02 पुरुष सुरक्षा अधिकारी शामिल है। यह टीम इंदौर (मध्यप्रदेश) में विभिन्न जिलों के अन्य आदिवासी युवाओं से मिलकर प्रदेश की संस्कृति से रूबरू होंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान आदिवासी युवक एवं युवतियों को उनके उज्वल भविष्य तथा अधिकार के बारे में उचित व उपयुक्त जानकारी प्रदान की जायेगी, साथ ही साथ अन्य राज्यों से भाग लेने वाले युवक-युवतियों के बीच मेल-मिलाप बढ़ेगा, जिससे वे एक-दूसरे के खान-पान, रहन-सहन, सांस्कृतिक गतिविधियाँ एवं वेशभूषा से रूबरू होंगे। इस कार्यक्रम में सभी राज्यों के स्थानीय लोक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही इंदौर (मध्यप्रदेश) के प्रसिद्ध दर्शनीय एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

नेहरू युवा केन्द्र संगठन नई दिल्ली (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) एवं गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान मे 13 वॉ आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में कांकेर जिले में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के इलाके से इस वर्ष कुल 03 भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

इस कार्यक्रम की प्रथम टीम को इंदौर (मध्यप्रदेश) रवाना करते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) सीमांत मुख्यालय (स्पेशल ऑप्स) छत्तीसगढ़, रिसाली भिलाई के आई०जी० एस के त्यागी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डी०आई०जी० (इंटेलीजेंस) दिनेश भुर्मू ने शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़े :  आरबीसी 6-4 के 150 प्रकरणों का निराकरण कर हितग्राहियों को दी जा रही है 6 करोड़ की सहायता राशि…