अपेक्स बैंक के अध्यक्ष ने किया धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण

सूरज मंडावी ब्यूरो चीफ सत्य खबर कांकेर:-


अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने सिंगारभाट स्थित अलनियापारा के धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण कर धान खरीदी व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं धान के बोरे को कांटा-बांट में तौलकर देखा और धान खरीदी केन्द्र में लेम्पस प्रबंधक नरेन्द्र साहू को व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। उनके द्वारा पण्डरीपानी के किसानों से भी बातचीत की गई।

इस अवसर पवर उनके साथ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, लेम्पस के संचालक शिवभान सिंह ठाकुर, राजकुमार चोपड़ा, डोमेन्द्र सिंह ठाकुर, कमला गुप्ता, रोशन आरा, अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक के.एन. कांडे, प्रबंधक अभिषेक तिवारी, संवर्ग अधिकारी पंकज सोढ़ी, प्रभाकर कांत यादव, नोडल अधिकारी कन्नौजे भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़े :  शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में किया गया एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन….