Close Menu
Pairi Lahar News Portal
    What's Hot

    जिला स्तरीय कला उत्सव में बिखरी साहित्यिक, सांस्कृतिक छटा

    November 25, 2026

    जंगली सूअर का पोटाश बम से अवैध शिकार करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026

    CG News: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Pairi Lahar News Portal
    Subscribe
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • Raipur
    • Education
    • Politics
    • Sports
    • Economy

      Global Banking Crisis Fears and Slowdown Approaching in 2024

      January 30, 2025

      Trump’s Crackpot Crypto Scheme to Reduce Inflation Would Be a Financial Catastrophe

      January 30, 2025

      Crypto Daybook Americas: Somber Crypto Market Eyes Slow Progress on U.S. Bitcoin Reserve

      January 30, 2025

      QCP Capital: Crypto Markets Face Volatility Amid Geopolitical Uncertainty

      January 30, 2025

      Binance Pay Partners with xMoney to Expand Crypto Accessibility Across Europe

      January 30, 2025
    • Technology
    Pairi Lahar News Portal
    Home»Gariyaband»सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 50 शिक्षकों को दिया गया विधिक प्रशिक्षण
    Gariyaband

    सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 50 शिक्षकों को दिया गया विधिक प्रशिक्षण

    pehrileharBy pehrileharNovember 24, 2026Updated:November 24, 2026No Comments1 Min Read
    Share WhatsApp Facebook Twitter Telegram Email Copy Link
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp

    गरियाबंद। सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 50 शिक्षकों को दिया गया विधिक प्रशिक्षण, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसारतथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री बलराम प्रसाद वर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार, 21 नवंबर को न्यू सर्किट हाउस गरियाबंद के सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

    पॉक्सो एक्ट और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनों की दी गई जानकारी, स्कूलों में विद्यार्थियों को करेंगे जागरूक

    कार्यशाला का आयोजन लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पॉक्सो एक्ट) के संबंध में अखिल भारतीय विद्यालय जागरूकता अभियान ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के द्वितीय चरण के क्रियान्वयन के तहत किया गया।

    कार्यशाला में गरियाबंद जिले के 25 विद्यालयों के 50 शिक्षकों को पॉक्सो अधिनियम 2012 सहित बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को कानून के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाना है, ताकि वे अपने-अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों को लैंगिक अपराधों से बचाव, उनके अधिकारों तथा कानूनी संरक्षण के संबंध में जागरूक कर सकें।प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बच्चों की सुरक्षा के लिए निर्धारित महत्वपूर्ण सेफ्टी रूल्स ‘SAY NO’, ‘MOVE AWAY’ और ‘TELL SOMEONE’ के बारे में विस्तार से बताया गया।इसके साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर सहित अन्य आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गई।प्रशिक्षकों ने बच्चों के साथ होने वाले लैंगिक अपराधों कीपहचान, उनसे बचाव, समय पर शिकायत करने तथा पीड़ित बच्चों को आवश्यक सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

    कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश गरियाबंद एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति गरियाबंद श्री बी.आर. साहू, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरियाबंद कुमारी सीमा कुमार, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री लीतेश सिंह, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अनिल द्विवेदी, पैनल अधिवक्ता श्री होमेश्वर सिंह यदु एवं श्री हेमराज दाऊ तथा सीडब्ल्यूसी गरियाबंद के सपोर्ट पर्सन श्रीनंदकुमार नायक उपस्थित रहे।सभी प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को अपने-अपने विभाग एवं कार्यक्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी एवं व्यावहारिक जानकारियां प्रदान कीं।

    इस अभियान के माध्यम से विद्यालयों में बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रतिजागरूक बनाने तथा किसी भी प्रकार के लैंगिक उत्पीड़नया अपराध की स्थिति में उचित सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों से अपेक्षा की गई कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को अपने विद्यालयों के विद्यार्थियों तक पहुंचाएं, जिससे अधिक से अधिक बच्चे जागरूकहोकर अपनी सुरक्षा के प्रति सजग बन सकें।

    प्रशिक्षण कार्यशाला को सफल बनाने में उपस्थित न्यायिकअधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों, पैनल अधिवक्ताओं, सपोर्ट पर्सन, न्यायालयीन कर्मचारियों, पैरा लीगल वालंटियर्स तथा अन्य विभागों के अधिकारी-

    Views: 89
    Gariaband Gariaband news गरियाबंद गरियाबंद न्यूज गरियाबंद शिक्षक न्यूज
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Telegram
    pehrilehar
    • Website

    Related Posts

    जिला स्तरीय कला उत्सव में बिखरी साहित्यिक, सांस्कृतिक छटा

    November 25, 2026

    रवेली ग्राम में सामुदायिक भवन, टीना शेड का भूमिपूजन, दो करोड़ की नाला पुल निर्माण की घोषणा से ग्रामीणों में उत्साह

    November 24, 2026

    गरियाबंद आई टी एस कॉलेज के जनजागरूकता अभियान से गूंजा फूलकर्रा

    November 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    जिला स्तरीय कला उत्सव में बिखरी साहित्यिक, सांस्कृतिक छटा

    By pehrileharNovember 25, 2026

    गरियाबंद, छुरा। जिला स्तरीय कला उत्सव में बिखरी साहित्यिक, सांस्कृतिक छटा, जिले में पारंपरिक लोक…

    जंगली सूअर का पोटाश बम से अवैध शिकार करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026

    CG News: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

    November 24, 2026
    Top Trending

    जिला स्तरीय कला उत्सव में बिखरी साहित्यिक, सांस्कृतिक छटा

    By pehrileharNovember 25, 2026

    गरियाबंद, छुरा। जिला स्तरीय कला उत्सव में बिखरी साहित्यिक, सांस्कृतिक छटा, जिले…

    जंगली सूअर का पोटाश बम से अवैध शिकार करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    By pehrileharNovember 25, 2026

    धमतरी। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व अंतर्गत सीतानदी अभयारण्य के रिसगांव परिक्षेत्र में…