Close Menu
Pairi Lahar News Portal
    What's Hot

    जिला स्तरीय कला उत्सव में बिखरी साहित्यिक, सांस्कृतिक छटा

    November 25, 2026

    जंगली सूअर का पोटाश बम से अवैध शिकार करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026

    CG News: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Pairi Lahar News Portal
    Subscribe
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • Raipur
    • Education
    • Politics
    • Sports
    • Economy

      Global Banking Crisis Fears and Slowdown Approaching in 2024

      January 30, 2025

      Trump’s Crackpot Crypto Scheme to Reduce Inflation Would Be a Financial Catastrophe

      January 30, 2025

      Crypto Daybook Americas: Somber Crypto Market Eyes Slow Progress on U.S. Bitcoin Reserve

      January 30, 2025

      QCP Capital: Crypto Markets Face Volatility Amid Geopolitical Uncertainty

      January 30, 2025

      Binance Pay Partners with xMoney to Expand Crypto Accessibility Across Europe

      January 30, 2025
    • Technology
    Pairi Lahar News Portal
    Home»Gariyaband»रवेली ग्राम में सामुदायिक भवन, टीना शेड का भूमिपूजन, दो करोड़ की नाला पुल निर्माण की घोषणा से ग्रामीणों में उत्साह
    Gariyaband

    रवेली ग्राम में सामुदायिक भवन, टीना शेड का भूमिपूजन, दो करोड़ की नाला पुल निर्माण की घोषणा से ग्रामीणों में उत्साह

    pehrileharBy pehrileharNovember 24, 2026No Comments4 Mins Read
    Share WhatsApp Facebook Twitter Telegram Email Copy Link
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp

    गरियाबंद। फिंगेश्वर क्षेत्र के चैतरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम रवेली में सामुदायिक भवन एवं टीना शेड का भूमिपूजन किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू शामिल हुए। इस अवसर पर ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए विधायक रोहित साहू ने ग्राम के नाला पर पुल निर्माण करने लगभग दो करोड़ रुपये की घोषणा की, जिससे पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। विकास घोषणाओं से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं रोहित साहू की विकास कार्यो से प्रेरित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भूमिपूजन उपरांत आयोजित सभा में जनप्रतिनिधियों ने गांव की बुनियादी सुविधाओं, सड़क व आवागमन के साधनों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। रवेली ग्राम के ग्रामीणों के लिए बारिश के दिनों या सामान्य आवागमन के दौरान नाला पार करना बड़ी चुनौती बना रहता था।कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने विधायक रोहित साहू के समक्ष नाला पर पुल निर्माण की मांग रखी। ग्रामीणों की व्यावहारिक जरूरत को समझते हुए विधायक ने नाला में पुल निर्माण की घोषणा की।

    रवेली

    विधायक रोहित साहू ने की पुल निर्माण की घोषणा,सौकड़ों ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन

    बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन।समारोह के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसंपर्क से प्रेरित होकर रवेली ग्राम के अनेक नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने भाजपा प्रवेश किया। अतिथियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन से जुड़ने वाले हर व्यक्ति को मान-सम्मान और जनसेवा का अवसर मिलेगा। पुल निर्माण की घोषणा के बाद पूरे गांव में भाजपा के प्रति सकारात्मक माहौल और उत्साह देखा गया।ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि रवेली ग्राम के विकास के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। आज नवनिर्मित टीना शेड का लोकार्पण किया गया है, जिससे ग्रामवासियों को सामूहिक आयोजनों और दैनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी। आप सभी ग्रामीणों की मांग पर ग्राम के नाला में पुल निर्माण की घोषणा की गई है, ताकि किसी भी मौसम में आवागमन बाधित न हो। गांव की जो भी अन्य मूलभूत आवश्यकताएं हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। आज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाजपा की नीतियों और कार्यों पर भरोसा जताते हुए पार्टी प्रवेश किया है, मैं सभी का हार्दिक स्वागत करता हूं।

    भाजपा की डबल इंजन की सरकार सभी वर्ग की चिंता कर रही है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा किसी भी गांव की तरक्की तब संभव होती है जब जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मिलकर आगे बढ़ें। रवेली में टीना शेड का लोकार्पण और नाला पर पुल निर्माण की घोषणा इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। पुल बन जाने से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा। आज जो लोग भाजपा परिवार से जुड़े हैं, उनका अनुभव और सहयोग गांव व क्षेत्र को और सशक्त बनाएगा।

    जनपद अध्यक्ष इंद्राणी साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति हमेशा अंत्योदय और जनसेवा पर आधारित रही है। रवेली ग्राम में विकास कार्यों की यह गति बताती है कि जमीनी समस्याओं के समाधान पर गंभीरता से काम हो रहा है। नाला पुल की घोषणा से पूरे गांव में जो उत्साह दिखाई दे रहा है, वह विश्वास का प्रतीक है। भाजपा में प्रवेश करने वाले सभी साथियों का मैं अभिनंदन करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि संगठन हर कदम पर उनके साथ खड़ा रहेगा।

    जिला पंचायत सभापति नंदनी ओमकार साहू ने भी संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में बुनियादी ढांचे का मजबूत होना बेहद जरूरी है। रवेली में सामुदायिक भवन व टीना शेड बनने से गांव की सामाजिक गतिविधियों को नया मंच मिलेगा और नाला पर पुल निर्माण की घोषणा से महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों सहित सभी ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। आज बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाजपा प्रवेश कर जो विश्वास दिखाया है, उसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूं।

    रवेली

    इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू,रामूराम साहू,भुवन साहू,श्रीराम साहू,कुंजन लाल साहू,जागेश्वर साहू,भुवनेश्वर साहू,संतोषी श्रीवास्तव,लक्ष्मी श्रीवास्तव,सुखदेव साहू,मकसूदन साहू,सरपंच गनेशिया रवि साहू,मोती निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

    Views: 119
    Gariaband Gariaband news गरियाबंद गरियाबंद न्यूज रवेली
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Telegram
    pehrilehar
    • Website

    Related Posts

    जिला स्तरीय कला उत्सव में बिखरी साहित्यिक, सांस्कृतिक छटा

    November 25, 2026

    सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 50 शिक्षकों को दिया गया विधिक प्रशिक्षण

    November 24, 2026

    गरियाबंद आई टी एस कॉलेज के जनजागरूकता अभियान से गूंजा फूलकर्रा

    November 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    जिला स्तरीय कला उत्सव में बिखरी साहित्यिक, सांस्कृतिक छटा

    By pehrileharNovember 25, 2026

    गरियाबंद, छुरा। जिला स्तरीय कला उत्सव में बिखरी साहित्यिक, सांस्कृतिक छटा, जिले में पारंपरिक लोक…

    जंगली सूअर का पोटाश बम से अवैध शिकार करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026

    CG News: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

    November 24, 2026
    Top Trending

    जिला स्तरीय कला उत्सव में बिखरी साहित्यिक, सांस्कृतिक छटा

    By