धमतरी। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व अंतर्गत सीतानदी अभयारण्य के रिसगांव परिक्षेत्र में पोटाश बम से जंगली सूअर के अवैध शिकार के प्रकरण में वन विभाग ने एक और आरोपी तुलाराम, निवासी ग्राम खल्लारी, जिला कोंडागांव (छ.ग.) को दिनांक 23.11.2026 को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल धमतरी भेज दिया गया।
उक्त प्रकरण में अब तक कुल 08 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, इनमें पोटाश बम के आपूर्तिकर्ता भारत राठौर सहित शिकारी एवं अन्य सहयोगी शामिल हैं। प्रकरण में विस्फोटक पदार्थों की आपूर्ति एवं अवैध कारोबार के संबंध में थाना विश्रामपुरी, जिला कोंडागांव में FIR क्रमांक 0092, दिनांक 06.11.2026 के तहत विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत भी कार्रवाई की गई है।
https://pairilahar.com/community-in-raveli-village/
पूछताछ एवं विवेचना में गिरोह के अन्य सदस्यों की संलिप्तता के महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।वन विभाग द्वारा पूरे नेटवर्क की पहचान एवं अवैध शिकार में प्रयुक्त विस्फोटक सामग्री के स्रोत का पता लगाने हेतु गहन जांच की जा रही है। यह कार्रवाई सहायक संचालक सीतानदी बालगोविन्द साहू के नेतृत्व में एंटी पोचिंग स्क्वाड एवं सीतानदी, उदंती तथा रिसगांव परिक्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से की गई।
