Close Menu
Pairi Lahar News Portal
    What's Hot

    जिला स्तरीय कला उत्सव में बिखरी साहित्यिक, सांस्कृतिक छटा

    November 25, 2026

    जंगली सूअर का पोटाश बम से अवैध शिकार करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026

    CG News: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Pairi Lahar News Portal
    Subscribe
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • Raipur
    • Education
    • Politics
    • Sports
    • Economy

      Global Banking Crisis Fears and Slowdown Approaching in 2024

      January 30, 2025

      Trump’s Crackpot Crypto Scheme to Reduce Inflation Would Be a Financial Catastrophe

      January 30, 2025

      Crypto Daybook Americas: Somber Crypto Market Eyes Slow Progress on U.S. Bitcoin Reserve

      January 30, 2025

      QCP Capital: Crypto Markets Face Volatility Amid Geopolitical Uncertainty

      January 30, 2025

      Binance Pay Partners with xMoney to Expand Crypto Accessibility Across Europe

      January 30, 2025
    • Technology
    Pairi Lahar News Portal
    Home»Gariyaband»जिला स्तरीय कला उत्सव में बिखरी साहित्यिक, सांस्कृतिक छटा
    Gariyaband

    जिला स्तरीय कला उत्सव में बिखरी साहित्यिक, सांस्कृतिक छटा

    pehrileharBy pehrileharNovember 25, 2026Updated:November 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share WhatsApp Facebook Twitter Telegram Email Copy Link
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp

    गरियाबंद, छुरा। जिला स्तरीय कला उत्सव में बिखरी साहित्यिक, सांस्कृतिक छटा, जिले में पारंपरिक लोक कलाओं एवं शास्त्रीय कलाओं की विभिन्न शैलियों पर आधारित जिला स्तरीय कला उत्सव आयोजित की गई। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचान उसे पोषित करने, शिक्षा में कला को बढ़ावा देने एवं भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहजने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष कला उत्सव का आयोजन किया जाता है।

    प्रतियोगिता में बारह कलाओं को सम्मिलित किया गया था। कार्यक्रम में बच्चों का मार्गदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर एवं सहायक जिला परियोजना अधिकारी बुद्धविलास सिंह द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन सह प्रतिवेदन वाचन करते हुए नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र शर्मा के द्वारा कार्यक्रम की विषय वस्तु से अवगत कराया गया। विभिन्न कलाओं के नियम, प्रस्तुतीकरण संबंधी महत्वपूर्ण तथ्यों का विस्तार से जानकारी दिया गया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागी राज्य में गरियाबंद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर ने कहा कि कला उत्सव, बाल प्रतिभाओं के साहित्यिक, सांस्कृतिक हुनर को मंच प्रदान करने का अच्छा प्लेटफार्म है। कला उत्सव, हमारी पारंपरिक धरोहर को सहजने का भी अच्छा माध्यम है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी क्षेत्रीय विलुप्तप्राय कलाओं को राष्ट्रीय पटल पर रेखांकित कर सकते हैं। बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा की जीत हार से बड़ा आपकी प्रतिभा का मंचन है। कला उत्सव, शिक्षा और कला को जोड़कर बच्चों के सृजन शैली को विकसित करने का सरल तरीका है। सही मायनों में कला उत्सव, हमारी संस्कृति और रचनात्मकता की समृद्धि एवं विविधता का प्रतीक है। यह उत्सव आंतरिक विचारों, भावनाओं और विश्वासों को कला कौशल के द्वारा अभिव्यक्त करने का भी माध्यम है।

    http://जंगली सूअर का पोटाश बम से अवैध शिकार करने वाले आरोपी गिरफ्तार https://pairilahar.com/https-pairilahar-com-community-in-raveli-village/

    कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन कपिल सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के सुव्यवस्थित आयोजन में शिक्षिका ऊषा साहू का सराहनीय योगदान रहा। श्रीमती ओमेश्वरी वर्मा, श्रीमती लता बेला मोंगरे एवं पुष्पांजलि सिन्हा निर्णायक रहे। प्रतियोगिता में शास्त्रीय गायन अंतर्गत सात सुरों से आबद्ध विभिन्न थाट एवं रागों का सुंदर समावेश देखने को मिला। वहीं सामूहिक गायन में लोकगीत भरथरी, पंडवानी, बांस गीत, आल्हा गीत, जसगीत, फाग गीत, बारहमासी गीत पर भी प्रस्तुति हुई। हारमोनियम, बांसुरी, तबला, डफली, नाल वादन ने भी समां बांधे रखा। दृश्य कला अंतर्गत रंगोली, मूर्ति कला में हमारी सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया गया। वहीं चित्रकारी में छत्तीसगढ़ के ग्राम्य जनजीवन एवं संस्कृति को वारली कला द्वारा दर्शाया गया। छत्तीसगढ़ के सुआ नृत्य, गौर नृत्य, झारखंड के कर्मा पूजा, केरल के तीज त्यौहार की सुंदर चित्रकारी की गई।

    Views: 67
    Chhattisgarh news Gariaband Gariaband news गरियाबंद गरियाबंद कला उत्सव न्यूज गरियाबंद न्यूज
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Telegram
    pehrilehar
    • Website

    Related Posts

    जंगली सूअर का पोटाश बम से अवैध शिकार करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026

    CG News: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

    November 24, 2026

    रवेली ग्राम में सामुदायिक भवन, टीना शेड का भूमिपूजन, दो करोड़ की नाला पुल निर्माण की घोषणा से ग्रामीणों में उत्साह

    November 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    जिला स्तरीय कला उत्सव में बिखरी साहित्यिक, सांस्कृतिक छटा

    By pehrileharNovember 25, 2026

    गरियाबंद, छुरा। जिला स्तरीय कला उत्सव में बिखरी साहित्यिक, सांस्कृतिक छटा, जिले में पारंपरिक लोक…

    जंगली सूअर का पोटाश बम से अवैध शिकार करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026

    CG News: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

    November 24, 2026
    Top Trending

    जिला स्तरीय कला उत्सव में बिखरी साहित्यिक, सांस्कृतिक छटा

    By pehrileharNovember 25, 2026

    गरियाबंद, छुरा। जिला स्तरीय कला उत्सव में बिखरी साहित्यिक, सांस्कृतिक छटा, जिले…

    जंगली सूअर का पोटाश बम से अवैध शिकार करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    By pehrileharNovember 25, 2026

    धमतरी। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व अंतर्गत सीतानदी अभयारण्य के रिसगांव परिक्षेत्र में…

    CG News: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

    By pehrileharNovember 24, 2026

    CG News: रायपुर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पथ विक्रेताओं…