Close Menu
Pairi Lahar News Portal
    What's Hot

    फिंगेश्वर में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन, सांसद और विधायक हुए शामिल

    November 26, 2026

    गरियाबंद शासकीय वीर सुरेन्द्रसाय महाविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

    November 26, 2026

    जिला स्तरीय कला उत्सव में बिखरी साहित्यिक, सांस्कृतिक छटा

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Pairi Lahar News Portal
    Subscribe
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • Raipur
    • Education
    • Politics
    • Sports
    • Economy

      Global Banking Crisis Fears and Slowdown Approaching in 2024

      January 30, 2025

      Trump’s Crackpot Crypto Scheme to Reduce Inflation Would Be a Financial Catastrophe

      January 30, 2025

      Crypto Daybook Americas: Somber Crypto Market Eyes Slow Progress on U.S. Bitcoin Reserve

      January 30, 2025

      QCP Capital: Crypto Markets Face Volatility Amid Geopolitical Uncertainty

      January 30, 2025

      Binance Pay Partners with xMoney to Expand Crypto Accessibility Across Europe

      January 30, 2025
    • Technology
    Pairi Lahar News Portal
    Home»Gariyaband»फिंगेश्वर में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन, सांसद और विधायक हुए शामिल
    Gariyaband

    फिंगेश्वर में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन, सांसद और विधायक हुए शामिल

    pehrileharBy pehrileharNovember 26, 2026Updated:November 26, 2026No Comments4 Mins Read
    Share WhatsApp Facebook Twitter Telegram Email Copy Link
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp

    गरियाबंद। फिंगेश्वर नगर के हाई स्कूल प्रांगण में गुरुवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पोषण समिति विकासखंड फिंगेश्वर के तत्वावधान में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ मानी जाने वाली मितानिन बहनों का अतिथियों द्वारा उन्हें साड़ी भेंटकर सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहु ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू,जिला पंचायत सभापति नंदनी ओंकार साहू आदि शामिल हुए। समारोह के दौरान वक्ताओं ने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में मितानिनों की निस्वार्थ सेवा और वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान उनके द्वारा किए गए अदम्य साहसपूर्ण एवं अतुलनीय कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि हमारी मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्ची प्रहरी और रीढ़ हैं। बिना किसी स्वार्थ के दिन-रात गांव के हर घर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना, गर्भवती माताओं और नवजात शिशुओं की देखभाल करना एक बेहद पुनीत कार्य है। विशेष रूप से कोरोना महामारी के उस भयावह दौर में, जब लोग घरों से बाहर निकलने में डरते थे, तब हमारी मितानिन बहनों ने अपनी जान की परवाह किए बिना घर-घर जाकर सर्वे किया, लोगों को जागरूक किया और टीकाकरण अभियान को सफल बनाया। आज उन्हें सम्मानित करते हुए मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।

    जनप्रतिनिधियों ने दिया स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश, मितानिनों का साड़ी भेंटकर किया सम्मान

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजिम विधायक रोहित साहू जी ने कहा कि स्वस्थ समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है और गांवों को स्वस्थ रखने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हमारी मितानिन दीदियां निभा रही हैं। उनकी निस्वार्थ सेवा भावना अनुकरणीय है। कोरोना संकट के समय मितानिनों ने फ्रंटलाइन योद्धा के रूप में जो अतुलनीय योगदान दिया, उसे समाज कभी भुला नहीं सकता। स्वास्थ्य मेले के माध्यम से आमजनों को एक ही छत के नीचे बेहतर जांच और उपचार का लाभ मिल रहा है, जिसके लिए आयोजक समिति बधाई की पात्र है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती इन्द्राणी साहू जी ने कहा कि गांव की गलियों से लेकर अस्पताल तक हर सुख-दुख में मितानिन बहनें एक परिवार के सदस्य की तरह खड़ी रहती हैं। कोरोना काल में क्वारंटाइन सेंटरों की व्यवस्था संभालने से लेकर जरूरतमंदों तक दवाइयां पहुंचाने तक उनका कार्य अद्वितीय रहा है। उनकी इस निःस्वार्थ सेवा के सम्मान में आज का यह कार्यक्रम समर्पित है। जिला पंचायत गरियाबंद की सभापति श्रीमती नंदनी ओंकार साहू जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने और ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने में मितानिनों की भूमिका सबसे अहम है। महामारी के कठिन समय में भी उनके कदम नहीं रुके और उन्होंने निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा की। आज यह सम्मान उनके त्याग और समर्पण के प्रति हमारी कृतज्ञता का एक छोटा सा प्रतीक है।

    http://गरियाबंद शासकीय वीर सुरेन्द्रसाय महाविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस https://pairilahar.com/gariaband-government-veer-sur/

    इनकी रही गरिमामयी उपस्थितिइस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित, नगर पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष धनराज सूर्यवंशी,नगर पंचायत कोपरा अध्यक्ष रूप नारायण साहू,नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु, राजू साहू अध्यक्ष फनीकेश्वर नाथ महाविद्यालय ,रामू राम साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईश्वर साहू,सरपंच संघ जिलाध्यक्ष हरिश साहू,श्रीमती संतोषी श्रीवास्तव,जनपद सभापति श्रीमती मंजू साहू, भाजपा मंडल फिंगेश्वर के महामंत्री भुवन साहू, व प्रेमलाल टोडर,लक्ष्मी श्रीवास्तव, वीणा निषाद, शांति कोसरे पार्षद,गोपचंद बैनर्जी,जिला समन्वयक चंद्रकांता साहू,गायत्री यादव, ब्लॉक समन्वयक मधु साहू,नीतू तिवार,सेविका सोनी,शारदा,पार्वती सिन्हा, रामहीन सिन्हा, सगनी सिन्हा,रूपा वर्मा,भारती श्रीवास, गायत्री साहू, हीरामति साहू, नीतू चौहान,धनेश्वरी टोंडे,सोहागा बाई,महेश्वरी साहू,सरोज साहू,अंबिका यादव,सविता यादव,यशोदा साहू,भोज निषाद,भुनेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मितानिन बहनें एवं नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेश पराना ने किया।

    Views: 29
    Gariaband Gariaband news गरियाबंद गरियाबंद न्यूज फिंगेश्वर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Telegram
    pehrilehar
    • Website

    Related Posts

    गरियाबंद शासकीय वीर सुरेन्द्रसाय महाविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

    November 26, 2026

    जिला स्तरीय कला उत्सव में बिखरी साहित्यिक, सांस्कृतिक छटा

    November 25, 2026

    जंगली सूअर का पोटाश बम से अवैध शिकार करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    फिंगेश्वर में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन, सांसद और विधायक हुए शामिल

    By pehrileharNovember 26, 2026

    गरियाबंद। फिंगेश्वर नगर के हाई स्कूल प्रांगण में गुरुवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पोषण…

    गरियाबंद शासकीय वीर सुरेन्द्रसाय महाविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

    November 26, 2026

    जिला स्तरीय कला उत्सव में बिखरी साहित्यिक, सांस्कृतिक छटा

    November 25, 2026
    Top Trending

    फिंगेश्वर में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन, सांसद और विधायक हुए शामिल

    By pehrileharNovember 26, 2026

    गरियाबंद। फिंगेश्वर नगर के हाई स्कूल प्रांगण में गुरुवार को ग्राम स्वास्थ्य…