शालेय क्रीडा प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों का चयन

सुरज मंडावी पैरी 🖊️लहर सत्य खबर ब्यरो

उतर बस्तर कांकेर :- शालेय जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन कांकेर में किया गया। जिला कीड़ा अधिकारी ने बताया की तैराकी से 14, 17, 19 वर्ष बालक, बालिका का हॉटल ग्रीन पॉम के स्विमिंग पूल में चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। 14 वर्ष बालक में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुरी से सहदेव, यूनिस जुर्री, भावेश साहू। जूनियर वर्ग में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुरी से भावेश कावरे, विकास साहू, नीरज हिडको, एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरहुल से तरुण चुरेद्र, योगेश्वर तथा 17 वर्ष बालिका में कुमारी यमुना उसेंडी चयनित हुई।

19 वर्ष बालक में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरहुल लोकेश नेताम विकास शोरी, नवीन कुमार गावडे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुरी भारत सिंह नेगी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमाबेड़ा 19 वर्ष बालिका में कुमारी गितेश्वरी क्रृशान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरहुल को चयन किया गया।

टेबल टेनिस का चयन जेपी इंटरनेशनल स्कूल कांकेर में किया गया 14 वर्ष बालक में सेंट माइकल स्कूल भावेश गजबल्ला, वैभव सोनवंशी, बालिका वर्ग में जेपी इंटरनेशनल स्कूल से मिनरवा नरेटी, 17 वर्ष बालक नमन चोपड़ा एवं शिवम झरिया जे.पी. स्कूल बालिका में ट्विंकल गजबल्ला सेंट माइकल स्कूल, 19 वर्ष बालक संकल्प सिन्हा हरिओम शोरी, जे.पी स्कूल का चयन किया गया है।

सुब्रतो कप फुटबॉल में 14 वर्ष बालक में सेंट माइकल हायर सेकेंडरी स्कूल एवं 17 वर्ष बालक में स्वामी आत्मानंद विद्यालय नरहरपुर का चयन किया गया। तैराकी क्षेत्रीय चयन तरणताल जगदलपुर एवं सुब्रतो कप का क्षेत्रीय चयन प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम जगदलपुर तथा टेबल टेनिस का क्षेत्रीय चयन खेल एवं युवक कल्याण स्टेडियम कोंडागांव में रखा गया है।

इसे भी पढ़े :  अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने किया समाज प्रमुखों से भेंट-मुलाकात

जिला स्तरीय शालेय कीड़ा चयन प्रतियोगिता के दौरान आबिद खान एवं चयनकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई इसमें फुटबॉल दिनेश ठाकुर, शरद यादव, महेंद्र नेताम, टेबल टेनिस चयनकर्ता मुस्तकीम अंसारी पंकज मिश्रा ,कुमारी प्रज्ञा, तैराकी चयनकर्ता गौतम सिन्हा प्रभा जैन, प्रदुमन श्रीवास, सुनीता रावट मौजूद थे।