कमार जनजाति के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन 23 को दुधावा में

सुरज मंडावी पैरी 🖊️लहर सत्य खबर ब्यरो

उतर बस्तर कांकेर :-परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना भानुप्रतापपुर एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजाति कमार के पारंपरिक खेल प्रतियोगिता (खेल मड़ई) का आयोजन 23 जुलाई दिन शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुधावा के खेल मैदान में प्रातः 8.30 बजे से किया जायेगा।

खेल प्रतियोगिता में पारंपरिक रूप से खेले जाने वाले खेल जैसे-बालक वर्ग के लिए गुलेल, गेड़ी दौड़, भौंरा, बिल्ला, रस्साखींच, पिठुल, कबडडी, रस्साखींच, मुंदी लुकावन, तीन टंगड़ी दौड़, बोरा दौड़ तथा बालिका वर्ग के लिए मटका दौड़, फुगड़ी, सुई धागा दौड,़ कबड्डी, रस्सा खींच, पिठुल, मुंदी लुकावन और तीन टंगड़ी दौड़ इत्यादि का आयोजन किया जाएगा।

शालेय प्रतियोगिता अंतर्गत बालक एवं बालिका हेतु तीन वर्ग 06 वर्ष से 10 वर्ष तक, 10 वर्ष से 14 वर्ष तक एवं 14 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग तथा व्यस्क वर्ग अंतर्गत 18 वर्ष एवं अधिक की महिला एवं पुरूष हेतु खेल प्रतियोगिता आयोजित की जावेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक कमार जनजाति के प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां 22 जुलाई तक मण्डल संयोजक कार्यालय जनपद पंचायत नरहरपुर एवं अधीक्षक प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास दुधावा को प्रस्तुत कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े :  त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन में 8 हजार 52 मतदाताओं ने किया मत का प्रयोग, 09 पंच, 02 सरपंच व 02 जनपद सदस्य के चुनाव हेतु हुआ मतदान